सड़क दुर्घटना के बाद लोगो का फूटा गुस्सा, बीच सड़क किया जमकर बवाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

मुजफ्फरपुर : बीच शहर बस की चपेट में आने बच्चे की मौत के बाद लोगो का आक्रोश फूट पड़ा और लोगो ने जमकर हंगामा किया. वही बच्चे को रौंद कर भाग रहे बस चालक को लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा और फिर जमकर कर दी पिटाई. इधर दुर्घटना के बाद बच्चे का शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर लोगो ने खूब हंगामा किया. वही सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर मामला करवाया शांत.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल घटना शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेंहदी हसन चौक के समीप की बताई गई, जहा एक बस ने सड़क किनारे बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई. वही दुर्घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर आगमन बाधित कर दिया, और उक्त बस मे तोड़फोड़ की साथ ही चालक की जमकर पिटाई कर दी. इधर सूचना के बाद एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह सहित ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया और आगे की कारवाई में जुट गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article