News PR Live
आवाज जनता की

मोक्ष धाम में मनाई गई पितृ दिवाली, पिंडदानियों ने कहा-यह अनोखा तीर्थ स्थान है

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के गया में इन दिनों पितृपक्ष मेला चल रहा है। 9 सितंबर से शुरू हुए पितृपक्ष मेला में त्रयोदशी तिथि को देव दीपावली मनाने की परंपरा है। अपने पितरों के मोक्ष के निमित्त देश-विदेश से गयाजी पहुंचे तीर्थयात्रियों ने अपने पितरों की स्मृति में विष्णुपद, देवघाट व फल्गु में दीये जलाये। साथ ही उनके निमित दिए जलाकर फल्गु नदी में प्रवाहित किया।

वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर देव दीपावली देवघाट पर मनाया। इस पावन मौके पर श्रद्धालुओं ने असंख्य दीये जलाने से विष्णुपद क्षेत्र शाम ढलने के साथ देर रात तक जगमग होता रहा। इन तीर्थयात्रियों के कई दल ने स्वस्तिक, ॐ व अन्य तरह की  आकृतियां बना कर दियों को सजाया। वहीं कई लोगों ने देव दीपावली के मौके पर अपने वंश की आकृति को दिये से सजा कर देव दीपावली मनायी। लोगों ने विष्णुपद मंदिर परिसर में जगह-जगह दीये जलाकर व अपने पितरों को याद करते हुए देव दीपावली को यादगार बनाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस मौके पर सूर्यास्त के साथ विष्णुपद, देवघाट व फल्गु नदी में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अंधेरा होने पर श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ असंख्य दीये जलाने से विष्णुपद क्षेत्र शाम ढलने के साथ जगमग करने लगा। देव दीपावली को लेकर देर रात तक इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही।

गया से मनोज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.