मोतिहारी में केके पाठक के फरमान को नियोजित शिक्षकों ने दिखाया ठेंगा, मशाल जुलूस निकालकर भरी हुंकार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मोतिहारी शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के सख्त रवैये के बावजूद शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नियोजित शिक्षकों ने शहर के बंग्ला स्कूल से मशाल जुलूस निकाला जो चरखा पार्क तक पहुंचा। शिक्षक एकता मंच के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे शिक्षक सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे। शिक्षकों की मांग है कि जब दक्षता परीक्षा के अलावा कई परीक्षा शिक्षक दे चुके हैं। तो अब राज्यकर्मी का दर्जा बिना किसी ना नुकूर के दे दे, अन्यथा पूरे राज्य के शिक्षक 13 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। उसके बाद विद्यालयों में तालाबंदी करेंगे। दरअसल, शनिवार को बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले बंग्ला स्कूल में पहले बैठक की गयी। उसके बाद शिक्षक मशाल जुलूस के साथ निकले। मशाल जुलूस बंग्ला स्कूल से चलकर मुख्यपथ होते हुए चरखा पार्क पहुंचा। शिक्षकों की मांग है कि सरकार सक्षमता परीक्षा दिए बगैर उनलोगों को राज्यकर्मी का दर्जा दे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article