युवक की गला रेत कर हत्या, मृतक करता था कपड़ा फेरी का व्यवसाय

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यवसाई की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोला स्थित लीची पट्टी मैदान का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही एक युवक ने देर रात उसे फोन कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया था। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को स्थानीय लोगों ने दिया कि भाई की गला रेत कर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई मोहम्मद शाहबाज ने शव की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी राज एवं नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार एवं तीन थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है मरने वाले की पहचान इमरान उर्फ खाजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि इमरान उर्फ खाजा को देर रात पड़ोस के ही युवक इबराम उर्फ मुर्गा ने उसे फोन कर बुलाया था और अपने साथ लेकर गया था। देर रात परिजनों ने मृतक से काफी बार संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को आसपास के लोगों ने दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड के टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है मृतक के छोटे भाई शाहबाज ने बताया कि इमराम उर्फ मुर्गा से कुछ दिन पहले मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था फिर दोनों के बीच मेल मिलाप हो गया था। आशंका का जताई गई है कि इसी विवाद को लेकर मृतक की धारदार हथियार से गला रेत हत्या की गई है।

मामले को लेकर सिटी एसपी राज ने बताया कि धारदार हथियार से एक युवक की गला रेट कर हत्या कर दी गई है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। मृतक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस हरबिंदु पर जांच कर रही है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है इधर, शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article