युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा द्वारा एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस बैठक में युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने युवा कार्यकारिणी और नालंदा जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्षों और प्रधान महासचिवों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

उन्होंने सभी युवाओं को बूथ, पंचायत, प्रखंड लेवल तक होने वाली कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के अभियान बूथ जीतो और चुनाव जीतो पर चर्चा की गई। ताकि विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी पर काबिज कर सके। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई। आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी साथियों को हर एक बूथ पर जातीय मतदाता गणना करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article