रक्सौल बॉर्डर पर मना भारत नेपाल मैत्री बंधन, पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत नेपाल के मंत्रियों ने मैत्री पुल पर बांधा सूत्र बंधन, आपसी सौहार्द का दिया संदेश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत नेपाल सीमा रक्सौल बॉर्डर पर आज एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन नेपाल भारत सहयोग मंच के द्वारा किया गया। जिसमें दोनों देशों के दर्जनों जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में एसएसबी के जवान व समाज के अग्रणी लोगों ने शिरकत की। इसके साथ ही भारत को नेपाल से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मैत्री पुल पर एक दूसरे को लोगों ने गले लगाया।

मैत्री सूत्र बांधे ,एक दूसरे को तिलक लगाकर गले लगाया व आदिकाल से चल रहे बेटी रोटी के संबंध को रक्षाबंधन के दिन एक दूसरे को हमेशा भाई की तरह रहने का संकल्प लेकर इसे यादगार व ऐतिहासिक बना दिया। ये पहला मौका था जब भारत व नेपाल के जनप्रतिनिधि व अधिकारी बाघा बॉर्डर की तरह एक दूसरे का स्वागत कर रहे थे। पुष्प गुच्छ दिया, एक दूसरे को तिलक लगाया व एक दूसरे को अनवस्त्र देकर आपस में मैत्री बंधन बांधा।

अपने आप में एक साथ दोनों देश के लोगों को कई संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में भारत की ओर से बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी व भाजपा के प्रदेश अध्यख संजय ने अगुवाई की। तो नेपाल की ओर से नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर पुष्पा भुसाल व देश प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने की।

सबसे पहले रेणु देवी ने नेपाल के लोगों को तिलक लगाया व उन्हें बधाई दी। उसके बाद नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने भारत के लोगों के हाथों में मैत्री सूत्र बांधा ओर उन्हें अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। दोनों देश की ओर से मैत्री बैलून को शांति व सद्भाव का संदेश देकर आसमान में छोड़ा। भारत व नेपाल के बीच प्रेम, आपसी सौहार्द ,सामंजस्य ,जनसम्बन्ध की बढ़ोतरी सहित आपसी भाईचारे को बहाल रखने की कामना के साथ इस कार्यकम का समापन हुआ।

 मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Share This Article