कलयुगी पुत्र और पत्नी की पिटाई से मां की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मोतिहारी के चकिया में कलयुगी पुत्र व पुत्रवधू की पिटाई से मां की हुई मौत। घटना चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरन छपरा की है। हल्लेह सुबह पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटा में तू तू मै मै हुआ । इस पर उग्र हुआ बड़ा पुत्र मो0 नेजाम व पुत्रवधू साजदा खातून उर्फ बेबी पोता अरमान अंसारी सहित अन्य ने ईट आदि से मां के सीने पर वार कर दिया।

 

जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया । जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख श्री कृष्णा सिंह मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जहां पर इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। वही मामला अहियापुर थाना में दर्ज कर लिया गया है जिसे अनुसंधान के लिए चकिया थाना को आवेदन रेफर करने की बात कही जा रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article