राजद विधायक राकेश रौशन का रामलला मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तंज, खुब बोले।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस्लामपुर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध ले गए अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया। पंचायत समिति की विशेष बैठक में किसी भी सदस्य के नहीं पहुंचने पर एक बार फिर से प्रखंड प्रमुख मीना देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही। इसी मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन ने शिरकत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजद विधायक राकेश रौशन ने राम मंदिर को लेकर कहा बीजेपी और आरएसएस के लोग मंदिर और मस्जिद का सहारा लेकर धर्म का चादर ओढ़ कर लोगों की दिगभ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के निर्माण में यूपी सरकार अपने संसाधन से व्यवस्था करवा रही है। बीजेपी और आरएसएस के लोग सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करके पूरे देश के अंदर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। इसी का विरोध हम लोग कर रहे हैं और हमारा यह विरोध आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article