- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK – भागलपुर 27 अगस्त 2024, जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता उनके कार्यालय कक्ष में टाउन हॉल, भागलपुर के लिए किराया निर्धारण हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में टाउन हॉल का किराया प्रति कार्यक्रम के लिए 50,000 रूपये के साथ बिजली बिल अलग से लिया जाता है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
समिति के सदस्यों ने बताया कि लोगों का कहना है कि किराया बहुत ज्यादा है, कुछ कम होना चाहिए। सर्व सम्मति से टाउन हॉल का किराया कम कर प्रति कार्यक्रम 25,000 रूपये एवं बिजली बिल अलग से देय होगा बैठक में नगर आयुक्त श्री नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुमार अनुराग, जिला सामान्य शाखा के वरीय उप समाहर्ता श्री मिथिलेश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर, कार्यपालक अभियंता विद्युत उपस्थित थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
