राजनाथ सिंह लालू परिवार पर जमकर बरसे कहा न नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- Patna- बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब चरम पर है बयान बाजी का दौरा और सिलसिला भी जारी है केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और आम जनता को एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

वही आपको बता दे कि राजनाथ सिंह सुबह नई दिल्ली से देवघर होते हुए दोपहर 12:00 बजे पहले जमुई पहुंचे जहां श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास की पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगे।

बांका के शंभूगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:30 पर उन्होंने दूसरी चुनावी सभा को संबोधित किया दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बना है इससे पहले राजनाथ सिंह जम्मू में लालू परिवार पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह ने राजा सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को लेकर कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी जो लोग खुद ही बल पर जेल से हो वह क्या मोदी जी को जेल भेजेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वह चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बनेगी तो पीएम को जेल में डाल देंगे किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डाल देगा वहीं तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली खाने पर कहा कि आपको कुछ भी खाना हो खाओ लेकिन दिखने की क्या जरूरत है मैं लाल यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article