राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में शुरु हुई इफ्तार पार्टी का सिलसिला, नीतीश और चिराग दे रहे दावत समझिए पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में शुरु हुई इफ्तार पार्टी का सिलसिला, नीतीश और चिराग दे रहे दावत समझिए पूरी खबर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

Newspr desk: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच इफ्तार पार्टियों ने सियासी रंग ले लिया है। पटना में आज AIMIM की इफ्तार पार्टी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने की चर्चा तेज है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान भी अलग अलग इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं।

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर के सियासी हलचल तेज हो चुकी है रमजान के महीने में आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टियां इस बार सिर्फ धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम नहीं है ब्लकि राजनीतिक रंग ले रहीं हैं । पटना में अलग अलग राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टियों को लेकर चर्चायें तेज हो चुकी है और इसे इफ्तार डिप्लोमैसी के तौर पर देखा जा रहा है।

पटना में आज AIMIM की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आने की संभावना है। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। simanchal क्षेत्र की राजनीति और मुस्लिम वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति के बीच तेजस्वी यादव का AIMIM के मंच पर जाना कई बड़े राजनीतिक संकेत दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे साल में केवल एक बार ही इफ्तार कार्यक्रम के लिए खुलते हैं। इस बार यह कार्यक्रम इस लिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नयी राजनीतिक पारी के जश्न में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई बड़े चेहरों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किये जाने की संभावना है

वही इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में चिराग पासवान भी पिछे नहीं है। चिराग पासवान ने 16 मार्च को अपनी पार्टी के पटना स्थित कार्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजित करने का ऐलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान और परिणामों की घोषणा भी होने वाली है।

इफ्तार पार्टी इस बार पूरे चर्चा में है क्योंकि एक ओर AIMIM के इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव की आने की संभावना है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली इफ्तार पार्टी पर भी टिकी हुयी है। वही चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी भी राजनीति चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article