रात में खाई थी भिंडी की सब्जी, सुबह दो बच्चों की मौत, परिवार के अन्य लोग अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अक्सर गलत खाना खाने से फूड प्वॉजनिंग के केस आते रहते। जिससे हर किसी को सतर्क रहने के लिए कहा जाता कि भोजन हमेशा ताजा खाना चाहिए खास कर सब्जियां ताजा खानी चाहिए। लोग फिर भी नहीं समझते। मामला इसी से जुड़ा है। जहां एक परिवार के दो बच्चों की भिंडी खाने से मौत हो गई। वहीं घर के पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

मामला प्रतापगढ़ का है। खाना खाने के बाद अचानक परिवार की तबीयत खराब होने पर सभी को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण चार को प्रतापगढ़ रेफर किया गया। घटना पीपलखूंट उपखंड घंटाली थाना क्षेत्र के मांडल जेल गांव की है। घंटाली थाना अधिकारी सोहन लाल मीणा ने बताया कि गुड्‌डी देवी पति नारू मीणा पीहर आई हुई थी। जिसने शनिवार दोपहर 3 बजे भाभी राना पति देवीलाल के साथ मिलकर खाना बनाया था। परिवार में केवल गुड्‌डी बाई और देवीलाल ने खाना नहीं खाया था। बाकी सात लोग खाना खाने के बाद बीमार हो गए। जिनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई।

बताया जा रहा कि मां ने पिछले साल की भिंडी की सुखा कर स्टोर किया था। घर में जब कोई सब्जी नहीं होती थी। तो वह सूखी हुई भिंडी खाया करते थे। उसी की सब्जी बनाई गई थी। जिसे खाने के बाद घर के सभी लोग बीमार हो गए। वहीं दो बच्चे की मौत भी हो गई।

Share This Article