- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- बता दे की आज 200 पाकिस्तानी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से यह प्रतिनिधिमंडल एक महीने की यात्रा पर है।
भारत की धार्मिक यात्रा और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेंगे। भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ यात्रा कर रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे जहां आने वाले पाकिस्तानियों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

