लग्‍जरी गाड़ियों का शौक रखते है साउथ की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार Allu Arjun…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- साउथ की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार अल्लू अर्जुन लग्जरी गाड़ियों का  काफी शौक है। अर्जुन के गैराज में भी एक से बढ़कर एक कारें हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pushpa 2 के इस स्‍टार के गैराज में कौन कौन सी लग्‍जरी कारें दिखती है  इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अल्लू अर्जुन के पास Rolls Royce जैसी महंगी और लग्‍जरी कार भी है। स्‍टार के पास रोल्‍स रॉयस की कलिनन एसयूवी है। जिसमें 6.8 लीटर का वी12 इंजन दिया जाता है। जिससे 563 बीएचपी और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्‍जरी एसयूवी की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है।

इसके बाद दूसरी लिस्ट में  रेंज रोवर का नंबर भी आता है। उनके पास रेंज रोवर की वोग एसयूवी भी है।  इसके साथ ही इसमें कई लग्‍जरी फीचर्स को भी ऑफर किया जाता है। आपको बता दे की  इस एसयूवी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये के आस-पास है।

इसके बाद स्टार के पास अपनी लग्‍जरी वेनिटी वैन भी है। काले रंग की इस वेनिटी वैन का नाम Falcon है, जिस पर AA को लिखा गया है। इसका नाम खुद एक्‍टर ने Falcon रखा था।  बता दे की इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है।

भारत में काफी कम लोगों के पास Hummer H2 एसयूवी है। महेंद्र सिंह धोनी और कुछ खास एक्‍टर्स के अलावा यह एसयूवी पुष्‍पा 2 के स्‍टार अल्लू अर्जुन के पास भी है।  जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

जगुआर का नाम किसने नहीं सुना होगा। जगुआर की एक्‍सजेल भी अल्‍लू अर्जुन की गैराज में शामिल है। इस कार को बेहतरीन लग्‍जरी और आराम के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्‍जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article