लालू यादव से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, कहा-भगवान पर भरोसा है..वह जल्दी स्वस्थ होंगे..

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना से आ रही। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। तेजस्वी यादव ने कुद सीएम को रिसीव किया। बता दें कि लालू यादव को लेकर 5 बजे बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप एयर एंबुलेंस के जरिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से स्थिति बेहतर है। वह आज दिल्ली जाएंगे और हर तरह के टेस्ट करा लेंगे। हमको समाचार मिली जब से हम हालचाल ले रहे हैं।  आज इनकी स्थिति जानने हम खुुद पारस आए हैं। फिलहाल वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि मुझको भगवान पर भरोसा है कि वह जल्दी स्वस्थ होंगे। इसके अलावा कहा कि लालू यादव मेरे प्रिय मित्र रहे हैं। वह जल्द स्वस्थ हों हम भगवान से कामना करते। उनका सरकारी खर्च पर भी इलाज हो सकता।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोगों की दुआ काम आ रही। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। सबको पता ही हैं कि अब दिल्ली में उनका इलाज चलेगा। उनका सिंगापुर में इलाज होना था। पर अभी उनका कई बीमारियों पर इलाज चल रहा जिसके कारण जैसा डॉ बोलेंगे वैसा ही करेंगे। हमारी प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी-प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने भी हालत जानी और चिंता जताई है।

कुछ देर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी लालू यादव से मिलने और अस्पताल की सुविधा का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने राजद सुप्रीमो से मुलाकात करके उनको नमस्कार कहा था। इसके साथ ही उनकी तबीयत के बारे में पूछा। उन्होंने लालू यादव को अटैंड कर रहे मेडिकल सुपरिटेंडेंट की टीम से बातचीत की और तमाम सुविधा देने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक लालू यादव को दिल्ली ले जाया जा रहा है। जहां उनका इलाज किया जाएगा। बेटे तेजस्वी भी उनसे मिलने पहुंचे। राजद सुप्रीमो लालू यादव बीते तीन दिन से पारस हॉस्पिटल पटना में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में बार बार उतार चढ़ाव हो रहा है। हालांकि हालत उनकी स्थिर है। कल छोटे बेटे तेजस्वी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता के लिए दुआ करने की कामना की थी। वहीं जानकारी के मुताबिक लालू को अब दिल्ली ले जाया जा सकता है। डॉ उनके हालत की मॉनिटरिंग करेंगे जिसके बाद उनको दिल्ली ले जाया जा सकेगा। हालांकि हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट और उनकी टीम उनको लगातार देख रहीहै। अब उनको दिल्ली ले जाया जाएगा।

Share This Article