लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को हथियार सहित अन्य सामान के साथ धरदबोचा. गिरफ्तार अपराधी में एक अपराधी का पूर्व में भी कई थानों में अपराधिक इतिहास रहा है. दरअसल बताया गया की बोचहा थाना की पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के बोचहा हाई स्कूल के समीप कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी अपराधिक घटना को नजम देने के फिराक में है, सूचना मिलते ही बोचहा पुलिस ने सूचना के सत्यापन हेतु उक्त स्थान पर छापेमारी की तो पुलिस को आता देख तीन अपराधी बाइक से भागने का प्रयास किया।

जिसमे दो अपराधी को पुलिस ने धरदबोचा जबकि एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है, वही गिरफ्तार दोनो की तलाशी के क्रम में हथियार और गोली बरामद किया गया. दोनो की पहचान विकास कुमार बोचहा थाना क्षेत्र जबकि सचिन कुमार गरहा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, वही फरार अपराधी की पहचान सूरज कुमार जो की बोचहा थाना क्षेत्र का निवासी है. विकास कुमार के ऊपर पूर्व से भी कई अपराधिक इतिहास दर्ज है. पूरे मामले की जानकारी एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने प्रेसवार्ता कर दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article