लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस होटलों का कर रही औचक निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर: लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कैमूर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना अंतर्गत होटल का औचक निरीक्षण संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा की गई। चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा आगंतुक पंजी में की गई प्रविष्टियों व अन्य आवश्यक जांच कर संबंधित को दिशा-निर्देश दिया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तहत 1 जून को मतदान होना है और मतदान को शांतिपूर्ण रूप से और बेहतर ढंग से संपन्न करने के लिए कैमूर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हर दिन युद्ध स्तर पर तैयारी का दौर जारी है।

 

ताकि 1 जून को बेहतर तरह से शांतिपूर्ण रूप से मतदान का कार्य संपन्न हो। इसी क्रम में मंगलवार को कैमूर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे होटल का औचक निरीक्षण किया गया।

 

औचक निरीक्षण के दौरान होटल का पुलिस द्वारा रजिस्टर में दर्ज किए गए प्रविष्टियों की जांच की गई और होटल संचालकों को पुलिस द्वारा कई तरह का दिशा निर्देश दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article