आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 28 अगस्त 2025, बुधवार है। आइए जानते हैं, 28 अगस्त का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

गुरु मिथुन राशि में। बुध, शुक्र कर्क राशि में। सूर्य और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि, चंद्रमा तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- परिस्थितियां अनुकूल हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। वैवाहिक स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत। काली जी को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वृषभ राशि- इस समय शत्रुता सामने आएगी। लेकिन आपका दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार अच्छा। बस निवेश करने से बचें। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ भरपूर सहयोग। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम है व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान में सुधार होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article