- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- यादव और मुसलमानों का निजी काम न करने की घोषणा कर विवाद में फंसे जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सहारा मिला। सिन्हा भाजपा के हैं।
उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार सबके लिए काम करती है। जन प्रतिनिधि भी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन वोट देने वालों के काम को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता मिल ही जाती है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने इसी भाव से कुछ कहा है। इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।
सिन्हा ने बिना किसी जाति का नाम लिए कहा- उन लोगों को भी सोचना चाहिए कि किसी दल के नाम पर परिवार की बंधुआगिरी करना उचित नहीं है। खासकर उस दल दल की बंधुआगिरी, जिसके नेता सजायाफ्ता हैं।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

