प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से जुड़े

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 17 सितम्बर 2025 :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार जिले से आयोजित एक बड़े समारोह में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्यों और इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना स्थित 1, अणे मार्ग के ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं श्री कुमार रवि, साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह भी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article