विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेलवे के मालदे जॉन के डीआरएम विकास कुमार चौबे ने सुल्तानगंज भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मालदा जोन के डीआरएम विकास कुमार चौबे ने आज सुल्तानगंज स्टेशन के साथ भागलपुर जंक्शन का भी निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान इन्होंने रेलवे के अधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए है ।मीडिया से बात करते हुए डीआरएम विकास कुमार चौबे ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को रेलवे के द्वारा किसी तरह का कोई परेशानी नहीं होगा रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है और इस बार सुल्तानगंज में अमृत स्टेशन योजना के तहत जो कार्य हो रहा है उसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इन्होंने यह भी कहा कि इस बार रेलवे के द्वारा श्रावणी मेला में कई विशेष मेला स्पेशल ट्रेन भी चलेगा साथ इन्होंने यह भी कहा कि आरपीएफ के साथ स्थानीय जिला प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा के लिए मुस्तैद दिखेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article