वेल्डिंग के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फटा, 3 घायल, दो की हालत गंभीर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

सासाराम- शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित बालदेव नगर के समीप शुक्रवार को एक मोटर गैराज में खड़े ट्रक का डीजल टैंक फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई है। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मोटर गैराज में ट्रक के डीजल टैंक में आई खराबी के कारण टंकी से तेल निकाल कर वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था।

तभी डीजल टैंक के अंदर आग लग गई और टैंक अचानक से फट गया। जिसमें मोटर गैराज पर कार्य कर रहे दो मैकेनिक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मौके पर अपना तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार एवं जयप्रकाश कुमार सासाराम शहर के निवासी बताए जाते हैं। जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article