शराब की सूचना पर वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो ASI सहित चालक घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर शराब की गुप्त सूचना के अधार पर वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर हुआ फरार इस घटना में उत्पाद विभाग के 2 एएसआई सहित चालाक गंभीर रूप से हुए घायल, सभी घायलों का भभुआ सदर अस्पताल में ईलाज जारी,मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जुपुर पोखरा के पास की है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जहां घायलो में उत्पाद विभाग के एएसआई कटिहार जिला के बथनाहा गांव निवासी अताउर रहमान तथा गया जिला के गुरपा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी बृज किशोर पंडित एवं चालक कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोरहरा गांव निवासी राजा राम बताया जाता है, वही सदर अस्पताल में इलाज करा रहा रहा घायल एएसआई बृज किशोर पंडित ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी की यूपी के तरफ से बिहार में ट्रक से भारी मात्रा शराब का खेप लाया जा रहा है।

 

 

 

इसके बाद वही आधिकारिक निर्देश पर हम लोग टीम बनाकर छज्जे ऊपर पोखरा के पास वाहन जांच करने लगे इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का जब प्रयास किया गया तो उत्पाद कर्मी सहित गाड़ी में टक्कर मारते हुए फरार हो गया,वहीं इस घटना में दो एएसआई सहित चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमे किसी को सर में काफी चोट आई है तो किसी के कमर में तो किसी को रीढ़ की हड्डी में।

 

 

 

घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है जहां सभी घायलों का चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, वहीं इस मामले पर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन कर्मियों को ट्रक ने टक्कर मार दिया है उस ट्रक का पता किया जा रहा है जल्द ही जब्त कर कार्रवाई किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article