औरंगाबाद बाल सुधार गृह में गांजा सेवन का वीडियो वायरल, IG ने दिए जांच के आदेश

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: औरंगाबाद: जिले के बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ किशोर बाल सुधार गृह के अंदर टीवी पर डांस करते और कथित रूप से गांजा का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बाल सुधार गृह के उस परिसर का है, जहां किशोरों को अपराध की राह से हटाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से रखा जाता है। वीडियो में कुछ किशोर कमरे के अंदर टीवी चलाकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ दृश्यों में धुआं दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर गांजा सेवन का दावा किया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सुरक्षित स्थान के अंदर प्रतिबंधित मादक पदार्थ कैसे पहुंचा और किशोरों तक इसे पहुंचाने में किसकी भूमिका रही। सुधार गृह में निगरानी व्यवस्था को लेकर भी अब जांच की बात सामने आ रही है।
मामले को लेकर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद एसपी को एक कमेटी के माध्यम से जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यदि किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि बाल सुधार गृह में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच जारी है।औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article