बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बिहार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
X पर सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा कि प्रधानमंत्री से राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति देगा।
संभावित नामों और राजनीतिक रणनीति पर बातचीत
इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी मुख्यालय में मंत्री नितिन नवीन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 5 मिनट तक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े संभावित नामों और राजनीतिक रणनीति पर भी बातचीत हुई। बता दें कि दिल्ली दौरे को बिहार की राजनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी का यह पहला दिल्ली दौरा
बता दें कि सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर रहे हैं। सम्राट ने बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के दो नेताओं विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली थी, जो नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। वहीं, सम्राट बिहार में भाजपा के पहले सीएम हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं हुए थे। इसका कारण पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्तता को बताया जा रहा था।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से की मुलाकात
Political activity intensifies during Delhi visit—key meetings on development, organization, and power balance
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
