NEWSPR डेस्क। खबर छपरा से है। जहां शादी के महज डेढ़ महीने बात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा कि पति को शादी के अगले हफ्ते ही पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद ही पत्नी ने पति की हत्या की और प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजायबगंज वार्ड नंबर एक मोहल्ले की है।
मृतक की मां और बहन का कहना है कि शादी के महज 10 दिन बाद ही लड़के को पत्नी के अफेयर का पता चल गया था। बेटे ने बहू से कई बार कहा कि वो अपना पुराना रिश्ता छोड़ दे। प्रेमी से बात करना बंद कर दे, लेकिन बहू घंटों फोन पर बात करती थी। लड़की इससे तंग आ गई थी। जिसके बाद पति की हत्या करके प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बता दें कि दोनों की शादी 23 अप्रैल को थावे मंदिर में धूमधाम से हुई था। लड़की गोपालगंज के दिघवा दुबौली करतालपुर के लालबाबू दास की बेटी सिमरन कुमारी (23) है। मृतक की मां सिजांती देवी ने बताया कि शादी के 10 दिन बाद संतोष कुमार दास (मृतक) को पता चला कि उसकी पत्नी सिमरन का उसके मायके के किसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग है।
14 जून की दोपहर जब वो खाना खाने घर पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं, शाम 4 बजे उसकी पत्नी सिमरन घर पर बाहर से ताला बंद कर प्रेमी संग फरार हो गई। उन्हें गांव के लोगों ने देखा था। उस समय बगल के घर में रह रहे लोग शादी समारोह में गए हुए थे। पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद वह छानबीन में जुट गई है। पत्नी और प्रेमी को ढूंढा जा रहा। बता दें कि महिला का पति संतोष लहूलुहान पंखे पर फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला था।