नवविवाहिता का उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर : नवविवाहिता के उपचार के दौरान मौत हो गई.वही मृतिका के स्वजनों ने अत्यधिक मारपीट की वजह से हुई मौत का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया.वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बता दे की नवविवाहित ने प्रेम विवाह रचाई थी। मामला जिला के घोघा थाना क्षेत्र का है।बतादे की घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव निवासी सन्नीशेखर उर्फ छोटू की पत्नी चांदनी देवी की मौत उपचार के दौरान हो गई। वही मृतिका ने प्रेम विवाह रचाई थी।

वही चांदनी की मौत के बाद स्वजनों ने अत्यधिक मारपीट की वजह से हुई मौत का आरोप लगाते हुए घोघा थाना में मामला दर्ज कराया. स्वजनों के आरोप के आधार पर मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हेतु पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम करवा दिया.पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने देर शाम शव k परिजनों को सौंप दिया. वही मृतिका के परिजनों ने बतया कि जब से चांदनी की शादी हुई है.चांदनी का पति और परिवार के अन्य सदस्य मिलकर हमेशा मारपीट व प्रताड़ित करते थे. अभी कह रहे हैं इलाज के दौरान मौत हुई है लेकीन हम लोगों ने को लगता है कि इसकी हत्या कर दी गई है वही मृतिका के पति सन्नी शेखर ने बताया कि हम दोनों की शादी लव मैरिज हुई थी, मेरी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी.प्राइवेट क्लीनिक में इलाज करवा रहे थे शरीर में पानी कम होने की वजह से समय से पहले डिलीवरी करवा दिया गया. डिलीवरी नॉर्मल हुई थी और उसने बच्चे को भी जन्म दि।बच्चा अस्वस्थ होने के कारण उसे बेबी केयर में रखे थे वह भी डेथ हो गया।

उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद हम लोगों ने इसे भर्ती करवाया, इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि चांदनी के परिवार वालों ने थाने के समक्ष से लिखा पड़ी करवरकर घोघा स्थित ओलापुर शिव मंदिर मंदिर में 23 दिसंबर 2022 को हम दोनों की शादी कराई गई। चांदनी के परिवार वाले सभी थे मैं अकेला मंदिर पहुंचा था।हम दोनों की मुलाकात शादी के 2 साल पहले हुई थी मेरी पत्नी चांदनी दीदी की चचेरी ननद लगती थी.उसी ने बताया पहले प्रपोज किया था। आज उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं मुझे कोई गम नहीं है पोस्टमार्टम के बाद सब क्लियर हो जाएगा कि आखिर मेरी पत्नी की मौत कैसे हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article