अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से मांगी रंगदारी,स्वर्ण व्यवसायों के सुरक्षा को लेकर एसपी से लगाई गई गुहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK – मुंगेर कोतवाली थानान्तर्गत गांधी चौंक निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोपाल प्रसाद से मंगलवार की दोपहर दुकान में घुस कर एक बदमाश ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बूलियन मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव ललन ठाकुर के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए स्वर्ण व्यापारियों के सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही उस अपराधी का सीसीटीवी फुटेज भी एसपी को सौंपा ।

एसपी ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आप लोग बेखौफ होकर अपना व्यवसाय करें। पुलिस व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए शीघ्र ही अपराधी के विरूद्ध कार्रवाई करेगी।आवेदन में स्वर्ण व्यवसायी गोपाल प्रसाद ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके घर डकैती हुई थी। उस मामले में पुलिस द्वारा संदलपुर निवासी शशि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 20 अगस्त की दोपहर शशि उसकी दुकान पर आया और कहा कि मैं जेल से छूट कर आ गया हूं, मुझे पैसे की जरूरत है। जब उसने पैसा देने से मना किया तो तेबर कड़ा करते हुए वापस चला गया। दुकान के बाहर उसके तीन चार और साथी खड़े थे। अपराधी की इस हरकत से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article