- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कैमूर: शादी समारोह में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। यह घटना कुछिला थाना क्षेत्र की बताई जाती है। कैमूर जिला के कुछिला थानातर्गत कोटा गांव में हुए शादी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में विवाद की घटना हुई।
मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करते हुए मामले को शांत कराया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कैमूर के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और सशस्त्र बल को कैंप कराया गया है। जिसके बाद स्थिति सामान्य है और पुलिस अग्रिम कारवाई करने में जुट गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

