शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के पीछे के हिस्से में लगी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

नालंदा -दनियावां थाना इलाके के इस्माइलपुर गांव में शादी समारोह में नाच के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई । जख्मी मिथिलेश प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार । गोली लगने पर ग्रामीणों ने उसे नगरनौसा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया । यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया । परिजन ने बताया कि गांव में ही मंगल चौहान की पुत्री की शादी थी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसमें नाच का प्रोग्राम चल रहा था। युवक भी नाच देखने गया था इसी हर्ष फायरिंग के दौरान युवक के पिछले हिस्से में गोली लग गई। नगरनौसा थानाध्यक्ष शैलेश झा ने बताया कि मामला उनके थाना इलाके का नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article