महिला की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला रेता, फिर ईट से चेहरा को कुचला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -नवगछिया नवगछिया के पवक्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरैया बासा पर एक महिला की हत्या की घटना सामने आई जिसमें महिला का गला काट कर फिर चेहरा को पत्थर से कुचल दिया गया

मामले की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंची जहां शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम होने में दिक्कत हो रही थी वही देर रात कागजी प्रक्रिया पूरी कर वरीय अधिकारियों के आदेश पर देर रात पोस्टमार्टम करवाया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिला की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के जियालाल यादव की पत्नी हरिया देवी (60) के रूप मे हुई.वही पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे मृतक महिला के पुत्र पिंटू यादव ने बताया कि घर से दूर मां बासा पर गई हुई थी आम दिनों की तरह हम लोगों ने भी सोचा की बासा पर वह सो रही है जब मैं वहां पहुंचा तो मां को देखा कि वह मोटे चादर ओढ़ कर सो रही थी इस पर कुछ शंका हुई तो चादर हटाया तो खून से लथपथ मां को देखा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी एवं अन्य लोगों के बीच यह जानकारी आग के तरह फैल गई.वहीं उन्होंने बताया कि मां की हत्या किसने की है यह उनकी जानकारी में नहीं है लेकिन उनके शरीर से कान व गले के सोने के जेवर नहीं है और गदी में लगभग ₹50 हजार रखा हुआ था जिससे अपराधियों ने उसे ले लिया है.

मृतक महिला के बेटे ने यह भी कहा कि उसने किसी व्यक्ति से उधार लिया था जिसे कि उसे लौटाने थे हत्या करने आए अपराधियों ने रुपए और शरीर से लगे जेवर भी उतार लिए और धारदार हथियार से गले को काटकर हत्या कर दी. बता दे की नवगछिया पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची परबत्ता थाना अंतर्गत गरैया सूचना मिलने पर परबत्ता थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.अभियुक्क्तों की गिरफ्तारी हेतु फुटेज एवं अन्य माध्यम से साक्ष्य संकलन एवं छापामारी की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article