पटना के बीच चौराहे पर मनचलों ने पुलिस जीप के बोनट पर काटा केक, पुलिस निहारती रह गई, वाह रे पटना पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- राजधानी पटना के बोरिंग रोड चौराहा पर डायल 112 के जीप के बोनट पर मनचलों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दे की श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहा पर दर्जनों की संख्या मे पहुँचे युवको ने दोस्तो के साथ जन्मदिन मनाया और केक पुलिस जीप के बोनट पर काटा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज़ पीआर नहीं करता है।

केक काटने के बाद युवको ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पुलिस जीप के बोनट पर केक काटा जा रहा है पास में खड़ी पुलिस देख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वही इस संदर्भ में जब श्रीकृष्णा पुरी थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नही है कहते हुए फोन काट दिया. अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन मनचलों का पुलिस प्रशासन से क्या रिश्ता है. और कोई कैसे सरकारी संपत्ति पर अपना हक जताते हुए केक काटते हुए वीडियो बनाकर वायरल करके बिहार पुलिस का मजाक उड़ाता है. अब ये आने वाला समय ही बताया कि आखिर इस पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article