- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
शिक्षा विभाग के सचिव के के पाठक नूरसराय स्थित डायट संस्थान पहुंचे। डायट पहुंचकर के के पाठक ने डायट प्राचार्य फरहत जहां से भवन से संबंधित बातचीत किया। साथ ही डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त शिक्षकों को कहा कि बिहार में 90 प्रतिशत स्कूल गांव में ही है।आप सभी को गांव में ही रहना होगा। साथ ही साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देना है। आप सभी कम्प्यूटर की भी क्लास करें।अगले वर्ष तक सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुंच जाएगा। नव नियुक्त शिक्षकों को के के पाठक ने कहा कि टीचिंग एक स्किल है जो अब टेक्नलॉजी बन गयी है।
गांव के स्कूलों में अब सुबह से शाम तक पढ़ाई होती है।खासकर साढ़े तीन बजे के बाद से मिशन दक्ष कार्यक्रम के तहत बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। मुख्य सचिव ने डायट परिसर का भी निरीक्षण किया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

