श्रावणी मेला में महज दो दिन बाकी, कांवरियों के लिए अबतक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर पदाधिकारी कर रहे स्थल निरक्षण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे महज दो दिन शेष होने पर अजगैबीनाथ गंगा घाट,उदघाटन स्थल सहित कच्ची कांवरिया पथ का निरक्षण करने बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू,थानाध्यक्ष लाल बहादुर पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष लाल बहादुर एंव विडिओ मनोज कुमार मुर्मू ने जहाज घाट मे बने श्रावणी मेला उदघाटन स्थल, अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित कच्ची कांवडिया पथ का निरक्षण करते हुए पीएचईडी विभाग द्वारा बनाये गये शौचालय एंव पानी कि व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके साथ ही कच्ची पथ में बने कांवरियों के ठहराव स्थल का भी जायजा लिया। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने  विभाग के अधिकारियों को जहाज घाट में बन रहे उदघाटन स्थल की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं कांवरियों के लिये ठहराव स्थल में बिजली पानी, पथ में खराब पड़े चापाकल की मरम्मती व जल्द दुरुस्त करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया।

इसके साथ ही बाहर से आनेवाले कांवरियों ने बताया कि गंगा घाट में प्रयाप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था  नही हैं। गंगा घाट में महिलाओं के लिए चैंजिंग रूम भी नहीं बना हैं। इसके साथ ही पेयजल की व्यवस्था अबतक दुरुस्त नही हुई हैं। और बिजली विभाग के द्वारा बिजली कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से भीषण गर्मी में परेशानी हो रही। बिजली विभाग के द्वारा आज कल तक मे बिजली कि व्यवस्था दुरुस्त होने कि बात कही जा रही हैं।इस दौरान विभाग के अधिकारी.व कर्मचारी सहित कांवरिया मौजूद थे।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article