बर्बादी का मंजर, आधी रात में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK– भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर गांव में पुरूषोत्तम कुमार के मवेशी रखने वाले बासा में रात्रि के एक बजे लगी भीषण आग ग्रामीण कहते हैं ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आग लगने के क्रम में जब एक गैंस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ तब हमलोग जगे और पता चला की भीषण आगजनी हुई है।आग इतनी भयंकर और उग्र थी कि गौशाला में स्थित तीन बड़ी गाय,दो गाय का बच्चा चार बकरी और गौशाला में रखे लाखों का समान जल कर राख हो गया।

 

आग की लपटों से बगल के उत्तम मंडल का घर भी उनकी चपेट में आ गया और उनका भी लाखों का नुकसान हुआ है।वहीं पीड़ित व ग्रामीणों ने कहा कि लोदीपुर थाना और और अग्निशमन विभाग तीन घंटे विलम्ब से पहुंची है।

 

जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मी अजय कुमार ने कहा कि हमें जैसे ही सूचना मिली हमलोग दो अग्निशमन विभाग की गाड़ी लेकर पहुंच गए हैं। बहरहाल पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है अभी स्थिति समान्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article