BIG BREAKING- देखिए ACS साहब आपके एचएम के सहयोग से छत्राओं के सामने चल रहा आर्केस्टा प्रोग्राम,अश्लील गाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मोतिहार शिक्षा विभाग भले ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दवा कर रही है ।लेकिन उनके ही अधिकारी व एचएम इसका हवा निकालने में कोई कसर नही छोड़ रहे है ।ताजा मामला मोतिहारी जिला के एक स्कूल के कारनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वाइरल वीडियो में स्कूल के समय छात्र छत्राओं की उपस्थिति में कैम्पस में आर्केस्टा नाच में जमकर अश्लील गाना पर डांस प्रोग्राम चल रहा है ।वाइरल वीडियो में आर्केष्ट्रा प्रोग्राम के दौरान कई छात्राएं आते जाते दिख रही है ।घटना शनिवार की दिन की ही बतायी जा रही ।सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि एचएम के सहमति से स्कूल परिसर में बारात ठहरी हुई थी ।रात में भी आर्केस्टा नाच प्रोग्राम चला ।

 

 

और आज दिन में भी प्रोग्राम चल रहा था ।आर्केस्टा प्रोग्राम का किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग के पाव फूलने लगे ।मामला अरेरज प्रखंड के यूएमएस मुड़ा का बताया जा रहा है ।

 

 

अरेराज प्रखंड के यूएमएस मुड़ा में छात्र छात्राओ के सामने आर्केष्ट्रा नाच प्रोग्राम में अश्लील गाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।वाइरल वीडियो में स्कूल कैम्पस में टेंट लगाकर आर्केष्ट्रा प्रोग्राम चलते दिख रहा है ।आर्केष्ट्रा नाच प्रोग्राम में खूब भोजपुरी गाना भी चल रहा है ।इधर वाइरल वीडियो में प्रोग्राम के समय स्कूल टाइम होने के कारण महिला शिक्षक व छात्राएं भी आते जाते दिख रहे है ।लोगो का कहना है कि एचएम के सहमति से कार्यक्रम चल रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

 

 

अरेराज बीईओ सुधा कुमारी ने बतायी की स्कूल समय मे परिसर में आर्केष्ट्रा प्रोग्राम चलना गंभीर मामला है ।वीडियो मिलते ही तीन बीआरपी को भेजकर टेंट को तोड़वाया जा रहा है ।वही एचएम पर करवाई के लिए स्पष्टीकरण की मांग किया जा रहा है ।वही नियोजन रद्द करने के लिए नियोजन इकाई को पत्र भेजा जा रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article