- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK-रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए महावीर मंदिर से जुड़ने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
बता दे की 16 अप्रैल यानी आज की शाम से 17 अप्रैल की रात 11 बजे तक डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। एक मार्ग पर वन-वे किया गया है। अन्य मार्गो पर रूट डायवर्जन किया गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
आर ब्लाक से जीपीओ गोलंबर और पटना जंक्शन की तरफ और वीरचंद्र पटेल पथ से अदालतगंज रोड में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
गोरियाटोली, करविगहिया से पटना जंक्शन आने वाले वाहन जमाल रोड से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे। वहीं एग्जीबिशन रोड से गोरियाटोली तक वाहन जा सकेंगे और जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

