सड़क हादसे में एक शिक्षक कि मौत, घर से बाजार के लिए निकला था शिक्षक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर में रमनका खैरा निवासी स्वर्गीय रोहिन कुमार सिंह के 34 वर्षीय पुत्र शिक्षक अमरदीप कुमार कि सड़क हादसे में मौत हो गई, प्राप्त जानकारी अनुसार अमरदीप कल शाम लगभग 6.30 बजे अपनी स्कूटी से बजार के लिए अपने घर से निकला था कि तभी रास्ते में सी सी नगर धर्मकांटा के एक जुगाड गाड़ी ने शिक्षक कि स्कूटी में पीछे जोरदार टक्कर मारी जिससे शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया।

जिससे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हवेली खड़गपुर में भरती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान शिक्षक कि मौत हो गई। शिक्षक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, मृतक मध्य विद्यालय कठोतिया मुसहरी में शिक्षक के पद पर कार्यरत था।वर्ष 2013 में मां कि मृत्यु के उपरांत अमरदीप कि अनुकंपा पर नियुक्ति हुई थी। शिक्षक कि मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसका पोस्टमार्ट के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article