News PR Live
आवाज जनता की

सब जज के आदेशपाल को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, दिन दहाड़े चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाज के दौरान मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मोतिहारी से है। जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गेट पर सब जज के आदेशपाल को गोली मार दी है। जिसके बाद उनको गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर डीएसपी सहित पुलिस पहुच जांच में जुटी है।

घटना अरेराज ओपी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। कर्मी की पहचान मोतिहारी अगरवा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई। बता दें कि आदेशपाल को गंभीर हालत में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व आसपास के लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहा गंभीर हालत को देखते हुए डॉ ने मोतिहारी रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस के अनुसार कर्मी को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। जख्मी आदेशपाल तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा के बताए जा रहे। वह अभी मोतिहारी शहर के अगरवा में रहते हैं। बताया जा रहा कि अनुमंडल व्यवहार न्यायलय के गेट पर बस से उतरते ही पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनको गोली मारी। गोली लगते ही आजपस भगदड़ मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.