- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि देश में इस बार एनडीए की नहीं बल्कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोग पहले दो फेज में जिन सीटों पर चुनाव हुए वहां जमानत तो बचा लें उसके बाद सरकार बनाने की बात करें।
तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में मजाक नही हो रहा है। तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद बिहार में 15 साल तक मजाक ही किए थे। यह देश लोकतंत्र से चलता है और यह किसी परिवार का गुलाम नहीं है। लालू प्रसाद ने 15 साल तक बिहार के साथ क्या किया है उसे बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

