सरकारी योजनाओं की राशि गबन करने के मामले में पूर्व पंचायत सचिव गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर कैमूर से है। जहां पंचायत की सरकारी योजनाओं के नाम पर राशि निकासी करने के बाद योजना को पूरा नहीं करने के मामले में दुर्गावती पुलिस ने दुर्गावती प्रखंड के पूर्व पंचायत सचिव बनारसी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार ने दुर्गावती थाने में सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सचिव बनारसी राम के ऊपर सरकारी योजनाओं में गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे लेकिन पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि बनारसी राम खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सेवानिवृत्त पूर्व पंचायत सचिव को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बता दें कि बनारसी राम दुर्गावती प्रखंड के शहरिया और कल्याणपुर पंचायत में बतौर पंचायत सचिव रहे थे। हरिया पंचायत के बतौर पंचायत सचिव रहते उन्होंने 45 योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि की निकासी करीब लाखों रुपए में किया था और उसके बदले में धरातल पर काम 0 था।

ग्रामीणों के द्वारा डीएम को आवेदन दिया गया। इसके लिए 2 सदस्य जांच टीम गठित की गई। जांच टीम ने दोषी पाते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित किया। फिर इसके बाद डीएम के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार ने दुर्गावती थाने में पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

 

Share This Article