राजगीर महोत्सव 2024 की तैयारी हुई पूरी,21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा राजगीर महोत्सव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव को लेकर तैयार यहां पूरी हो चुकी है,21 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक राजगीर महोत्सव चलेगा,21 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के स्वर गूंजेगा, वही 22 दिसंबर को स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा जबकि तीसरे दिन इंडियन आइडल के अरूणिता और पवनदीप के सुर से राजगीर की वादियां गूंज उठेगी।

राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर लगातार अधिकारी और पदाधिकारी राजगीर में कैंप कर रहे हैं। इस बार राजगीर महोत्सव में पांच तरह के मंडप बनाए गए हैं। जिसमें कृषि मेला ग्राम श्री मेला खादी ग्रामोद्योग मेला व्यंजन मेला शामिल है। वही पूरे मेले में 225 स्टॉल भी लगाए गए हैं। राजगीर महोत्सव का उद्घाटन सत्र में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं सभी विधायक के मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। देशी और विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल पर्यटक स्थल राजगीर में राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article