सर्पदंश से भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में महिला की मौत

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- सर्पदंश एक महिला की मौत हो गई यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।

 

महिला की पहचान भगवानपुर के रामगढ़ गांव के जितेंद्र पासी की पत्नी के रूप में कई गयी है। यह घटना उस समय घटी जब महिला घर में सो रही थी।

 

इसी दौरान महिला को सांप ने काट लिया। उसके बाद महिला की हालत गंभीर होने लगी। घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को इलाज के बजाएं झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए।

 

झाड़-फूंक के बाद जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो अस्पताल ले गया। जहां महिला की मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share This Article