राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ बयान पर मांझी का पलटवार, तेजस्वी के दिल्ली मार्च पर भी कसा तंज

Muskan Gupta

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। मांझी ने आंदोलन की मंशा पर सवाल उठाते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया। वहीं, तेजस्वी यादव के दिल्ली मार्च पर भी अपने अंदाज में तंज कसा

जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर किसी को अपनी बात रखनी है, तो वह जरूर रखे, लेकिन यह भी सोचना चाहिए कि आखिर इस तरह के आंदोलन का उद्देश्य क्या है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का जिक्र करते हुए न्यायालय और संविधान के सम्मान की नसीहत दी

मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए विपक्ष पर मनगढ़ंत बातें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वहीं, तेजस्वी यादव के दिल्ली मार्च को लेकर भी मांझी ने कटाक्ष किया। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत हैं।

देखना होगा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ओर से मांझी के इस हमले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article