गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि देश की आज़ादी और लोकतंत्र की स्थापना में उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय गणतंत्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को स्मरण करने का अवसर है। यह दिन हमारे लोकतंत्र के उत्सव के साथ-साथ संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का भी प्रतीक है।

नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह हमारी “अनेकता में एकता” की भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आज़ादी, एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शांति और सद्भाव के वातावरण में ही राज्य की समृद्धि और विकास संभव है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article