सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार शिवेश राम से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम पांचवें राउंड के काउंटिंग में लगभग 9 हजार वोटों से आगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -सासाराम की सीट पर रुझाने सामने आने लगे हैं. लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम से कांग्रेस कैंडिडेट मनोज राम बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. पांचवें राउंड के रुझानों में कांग्रेस के मनोज राम लगभग 9 हजार वोटों से बढ़त बनाये हुवे हैं.

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम ने कहां की सभी साथी कार्यकर्ताओं एवं सासाराम लोकसभा क्षेत्र के वासियों से सादर अनुरोध है की लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ का आज सबसे बड़ा दिन है। हम सभी की कड़ी मेहनत का आज परिणाम आने वाला है. जनता-जनार्दन का जनादेश चाहे जो भी हो, हमें उसे खुले मन से स्वीकार करना है और शांति एवं सद्भाव बनाये रखना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में तनाव पैदा करने, अफवाह फैलाने या उपद्रव की किसी भी कोशिश का जाने या अनजाने साथ नहीं देना है. हमें उम्मीद है, जनादेश 2024 देश और प्रदेश के साथ-साथ लोकसभा के बेहतर भविष्य की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article