सिरफिरे आशिक ने नौवीं की छात्रा के मांग में भर दिया सिंदूर,मामला दर्ज 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नौवीं में पढ़ने वाली लड़की को एक सिरफिरे आशिक ने सुनसान रास्ते में मांग में सिंदूर भर दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की है। दरअसल सूजापुर हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। इसी बीच सुनसान रास्ते में राजू राम का बेटा धर्मचंद कुमार राम पहले से घात लगा कर बैठा हुआ था, जैसे ही लड़की उस रास्ते पर पहुंची तो सुनसान होने का फायदा उठाकर सिरफिरा आशिक धर्मचंद कुमार राम ने लड़की को पकड़ कर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया और पत्नी बता कर जबरदस्ती चलने को कहा, जिससे डर कर छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी।

इसी बीच चीखने की आवाज सुनकर लड़की के मामा वहां पहुंच गए। जिसे देखकर धर्मचंद कुमार अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। बता दे लगभग 2 महीने पहले धर्मचंद ने इसी छात्र के साथ छेड़खानी किया था। जिसको लेकर पंचायत हुई थी और गांव वालों की सहमति से बाउंड पेपर भी लिखवाया गया। लेकिन इसके बाद भी धर्मचंद कुमार मौके की तलाश में सुनसान रास्ते पर लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़ित लड़की की मां कहती है कि मनचला धर्मचंद कुमार उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता रहता है। इससे पहले छेड़खानी मामले में लोगों के समझाने के बाद शांत जरूर हुआ था। लेकिन खुले रास्ते पर उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती सिंदूर डालकर भागने की फिराक में था, वह तो गनीमत रही की समय पर छात्र के मामा वहां पहुंच गए नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी, वही इस मामले को लेकर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात का रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article