सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व को लेकर छठ घाटों का DM व SP ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- बुधवार को छठ महापर्व 2022 हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप से छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सहजता हेतु , आवश्यक तैयारियों को लेकर भभुआ अनुमंडल में कंचन नगर घाट, ओबीसी हॉस्टल घाट, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति छात्रावास घाट, राजेंद्र सरोवर घाट, ब्रह्मचारी पोखरा, चमनलाल पोखरा, दुर्गावती नदी पर अवस्थित रतवार पुल घाट एवं मोहनिया अनुमंडल में शारदा ब्रजराज हाई स्कूल पोखरा, डडवा हनुमान जी घाट, सूर्य मंदिर पोखरा भरखर इत्यादि घाटों का निरीक्षण किया गया।

छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने छठ घाटों पर पुरुष एवं महिलाओं हेतु अलग अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। छठ घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद भभुआ/नगर पंचायत मोहनियां को निर्देश दिया गया।

सभी छठ घाटों पर बनेगा कंट्रोल रूम
डीएम ने सभी छठ घाटों पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। आवश्यकतानुसार छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। खतरनाक छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सभी छठ घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं समुचित लाइट इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिया गया।

सभी छठ घाटों के आसपास ट्रैफिक के सुचारू आवागमन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने एवं समुचित स्थलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Share This Article