12 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  12 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। यह कार्रवाई कैमूर जिले के उत्पाद थाने की पुलिस ने की है। उत्पाद थाने की पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र में सतौना गांव के पास से 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी प्रहलाद राम के 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार और मुराहू बिन्द के 21 वर्षीय पुत्र बीरचंद कुमार तथा ई रिक्शा चालक नारायण बिन्द के 21 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया।

थाने में तीनों तस्करों के खिलाफ गांजा तस्करी के मामले में कागजी कार्रवाई की गयी। कागजी कार्रवाई के बाद तीनों तस्करों का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद तीनों तस्करों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article