13 वर्षीय गुमशुदा नाबालिक लड़की को पुलिस ने ढूंढा, एक युवक गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना :  कोतवाली थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक नाबालिक लड़की के गायब होने का मामला परिजनों द्वारा दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज होते ही कोतवाली थाने की पुलिस गुमशुदा नाबालिक बच्ची के तलाश में जुड़ गई थी और उसे पटना से सटे नौबतपुर से बरामद किया है।इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया है कि नोएडा में अपनी मां के साथ रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक गोरिया टोली अपने मामा के घर आई थी वही मां के साथ हनुमान मंदिर जाने के दौरान अचानक नाबालिक लापता हो गई थी।

इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुद का मामला दर्ज करवाया था परिजनों से मिली जानकारी पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी और छापेमारी के दौरान लापता नाबालिक को बरामद किया है।वही इस मामले में एक युवक हर्षित राज को गिरफ्तार किया है फिलहाल हर्षित राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायत शुरू कर दी गई है वही इस मामले में बरामद नाबालिक बच्ची का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुड़ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article